बड़ी खबर :आखिरकार एमसीडी के इस डीसी की हो गई निगम से छुट्टी…

साउथ दिल्ली नगर निगम उपायुक्त भूपेश चौधरी का तबादला दिल्ली सरकार में कर दिया गया है। अब वह दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग में विशेष आयुक्त की जिम्मेदारी निभाएंगे।

बता दें कि जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक के साथ हुए विवाद के बाद चौधरी को नजफगढ़ जोन से मध्य जोन का उपायुक्त बनाया गया था। इसके बाद भी विवाद शांत नहीं हुआ था, तो अब दो मार्च को निगम से उनका स्थानांतरण दिल्ली सरकार में करने के आदेश जारी कर दिया गया है। 4 मार्च शुक्रवार को भूपेश चौधरी निगम से कार्यमुक्त हो गये हैं।

नजफगढ़ जोन के चेयरमैन और बीजेपी पार्षद सत्यपाल मलिक ने जनता की शिकायतों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चार फरवरी को चौधरी के दफ्तर में ताला लगाकर बंधक बना लिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जोन उपायुक्त के दफ्तर का ताला खोला गया। इसके पश्चात जोन चेयरमैन ने सात फरवरी को सदन की बैठक में उपायुक्त को न हटाये जाने पर अपने इस्तीफे की चेतावनी दे दी थी। जिसके बाद महापौर मुकेश सुर्यान ने चौधरी को वहां से हटाने के आदेश दिए थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.