दिल्ली के उपराज्यपाल की निगमकर्मियों के लिए अनूठी पहल…इसके ज़रिये हो जाएंगे सभी जरूरी कार्य आसान…

 दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम में कार्यरत 57,000 सफाई कर्मचारियों और 5,000 मालियों को सीधे नागरिकों से जोड़ने की अनूठी पहल आरंभ की।

दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट पर पोर्टल लॉन्च किया गया जिसमें ‘स्वच्छता सैनिकों’ एवं मालियों से संबंधित संपूर्ण सूचना है उपलब्ध

दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल  विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट mcdonline.nic.in पर एक नए पोर्टल का आरंभ किया है जिसमें निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ( स्वच्छता सैनिकों) एवं मालियों से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। कुछ समय तक चले परीक्षण के उपरांत लॉन्च हुए इस पोर्टल में दिल्ली नगर निगम में कार्यरत लगभग 57,000 स्वच्छता सैनिकों एवं 5,000 मालियों से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिलेगा जैसे कि उनके फोन नंबर, क्षेत्रवार एवं वार्डवार उनका कार्यक्षेत्र आदि जानकारी उपलब्ध हैं।

इस अनूठी पहल के पश्चात अपने इलाके की सफाई एवं पार्कों के रखरखाव से संबंधित सेवाओं के लिए नागरिकों को उच्च अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के पास न जाकर सीधे इन कर्मचारियों से संपर्क कर अपनी परेशानी का हल कर सकते हैं।

दिल्ली नगर निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध यह संपूर्ण जानकारी नागरिकों से बस एक क्लिक भर दूर ही है जिसमे स्वच्छता अधीक्षकों एवं निरीक्षकों एवं चौधरियों के नंबर भी उपलब्ध हैं। इस जानकारी के उपलब्ध होने से नागरिक साफ सफाई एवं पार्कों के रखरखाव संबंधी कार्य उनसे संबंधित सफाई सैनिकों अथवा मालियों से अपने ही स्तर पर करा सकेंगे। नागरिक सेवाओं के उचित निष्पादन के लिए सीधे ही सफाई सैनिकों एवं मालियों से संपर्क कर सकेंगे एवं उनकी शिकायतों के सही निराकरण की सूरत में उनके अधीक्षकों या चौधरियों से उनकी शिकायत भी कर सकेंगे।

 उपराज्यपाल  ने 24 जून 2022 दिल्ली नगर निगम द्वारा आई.टी. आधारित सेवाओं की समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों को सभी सेवाएं 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन /आई.टी. आधारित करने संबंधी निर्देश दिए थे जिसमे स्वच्छता एवं बागवानी सेवाओं की संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन करने संबंधी आदेश भी थे ताकि नागरिक सीधे तौर पर इनसे जुड़ कर इन सेवाओं के कुशल प्रबंधन में योगदान दे सकें।

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 क्षेत्रों में लगभग 57,000 सफाई सैनिक कार्यरत हैं। इन सभी की फोन नंबर, उनके कार्यक्षेत्र एवं इनके सफाई निरीक्षकों की सूची निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दिल्ली नगर निगम में लगभग 5000 माली एवं 400 चौधरी कार्यरत हैं जिनका मुख्य कार्य पार्क,ओपन जिमों का रखरखाव, वृक्षारोपण एवं पौधों की नर्सरी का रखरखाव इत्यादि है। दिल्ली नगर निगम ने उपराज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार इनकी भी संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन कर दी है।

निगम की वेबसाइट खोलने के पश्चात नागरिक सेलेक्ट माय सर्विस एरिया लिंक में जाकर अपना क्षेत्र चुनकर सफाई सैनिकों एवं मालियों संबंधी सूचना देने वाले पृष्ठ पर जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली नगर निगम के इस कदम से सफाई सैनिक एवं माली जनता के प्रति अधिक जवाबदेह रहेंगे तथा नागरिक भी निगम सेवाओं के निष्पादन से सीधे तौर से जुड़ सकेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.