वेतन के लिए जारी किए 295 करोड़ रुपये

वेतन के लिए जारी किए गए 295 करोड़ रुपये-पूर्व महापौर जय प्रकाश*

 

*उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वेतन के लिए जारी किए 295 करोड़ रुपये-पूर्व महापौर श्री जय प्रकाश*

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर  जय प्रकाश ने आज बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ए, बी, सी और डी श्रेणी के कर्मचारियों के जून माह के वेतन और शिक्षकों वह सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मई माह की पेंशन के लिए 295 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने लगभग सभी कर्मचारियों को पूरा बकाया वेतन दे दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का एक महीने का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की एक माह की पेंशन जल्द ही निगम द्वारा जारी कर दी जाएगी।q

 जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का अब भी 954 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार पर बकाया है। उन्होंने बताया कि यदि दिल्ली सरकार ने यह बकाया फंड उत्तरी दिल्ली नगर निगम को दे दिया होता तो उत्तरी दिल्ली नगर निगम जुलाई माह तक का सभी कर्मचारियों को वेतन जारी कर देती। उन्होंने बताया कि निगम के सभी कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.