MCD: लोजी!! महापौर के नाम पर आज से ही शुरू हो गया बवाल?

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की हर राजनीतिक दल अपने विवेक अनुसार अपनी पार्टी का नेतृत्व चुनने को स्वतंत्र होता है।

लेकिन आम आदमी पार्टी के द्वारा नगर निगम के महापौर, उप महापौर पदों एवं स्थाई समिति के सदस्यों के लियें घोषित नामों ने थोड़ा आश्चर्य चकित जरूर किया है

ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली की आबादी के दो बड़े वर्गों पूर्वांचल वासियों एवं वैश्य समाज को केजरीवाल दल ने नगर निगम के नेतृत्व गठन में नज़र अंदाज किया है।