MCD: इस बड़ी वजह से निगम के इन कर्मचारियों के पक्के होने का सपना टूटने….

बजाते रहो न्यूज़

*आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के 3112 डी.बी.सी. कर्मियों को दिया धोखा – सेवा ब्रेक देकर उनके नियमितीकरण का राह कठिन की – दिल्ली भाजपा प्रवक्ता*

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की दिल्ली भाजपा मार्च के अंतिम सप्ताह से लगातार कह रही है की आम आदमी पार्टी खासकर महापौर डा. शैली ओबरॉय दिल्ली नगर निगम के कांट्रैक्ट कर्मियों को हटा कर अपने कार्यकर्ताओं को लगाना चाहते हैं और किसी भी सूरत इनका सेवा नियमितीकरण नही होने देंगे।

आज भाजपा की शंका सही साबित हो गई जब दिल्ली नगर निगम ने 2012 से लगातार बिना ब्रेक काम कर रहे 3112 डी.बी.सी. कर्मियों को सेवा विस्तार देते हुऐ दो दिन का ब्रेक दे दिया जिसके चलते अब इन कर्मचारियों के सेवा नियमितीकरण की राह कठिन हो गई है।

महापौर के आश्वासनों के बावजूद आज तक होरटिकलचर विभाग के 2000 से अधिक कांट्रेक्ट कर्मियों के आलावा 950 कांट्रैक्ट डाटा आपरेटरों को भी सेवा विस्तार नही मिला है और लगभग 3200 परिवार इस माह का वेतन नही पायेंगे।