MCD की महापौर मैडम ने निगम के 3 सफाई कर्मचारियों के साथ कर दिया….

बजाते रहो न्यूज़

*आम आदमी पार्टी द्वारा तीन सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की नेता विपक्ष ने कि निंदा*

*सफ़ाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीढ़ की हड्डी है और आम आदमी पार्टी इसी रीढ़ की हड्डी को तोड़ने का कार्य कर रही है।*

दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर  राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की महापौर द्वारा वार्ड 112 के निरीक्षण के दौरान एक सफ़ाई निरीक्षक व तीन सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित करने का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि सफ़ाई कर्मचारी दिल्ली नगर निगम की रीढ़ की हड्डी है और आम आदमी पार्टी इसी रीढ़ की हड्डी को तोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एक तरफ़ महापौर झाड़ू उठाकर फ़ोटो खिंचवाते नज़र आती है और कहा जाता है कि सफ़ाई कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए महापौर ने झाड़ू उठाया है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की महापौर सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित करने में लगी हुई है।

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी की महापौर को पहले धरातल की स्थिति का पता होना चाहिए उसके बाद किसी निर्णय पर पहुँचना चाहिए। सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित करने से पहले आम आदमी पार्टी के महापौर को ये जानना चाहिए था कि कितने बड़े क्षेत्र में कितने कम सफ़ाई कर्मचारी कार्य करते हैं, न उनके पास झाड़ू होती है न ही कूड़ा उठाने के लिए हाथ रिक्शा न अन्य सुविधाएँ। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम में अधिकतर सफ़ाई कर्मचारी डेलीवेजर है, जो मात्र 10,000 से 12,000 प्रतिमाह वेतन पर कार्य करते है। आम आदमी पार्टी अपनी विफलता को छुपाने के लिए सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित कर रही है। उन्होंने महापौर से सवाल पूछा कि क्या किसी क्षेत्र में सफ़ाई व्यवस्था बनाए रखना मात्र सफ़ाई कर्मचारियों का ही दायित्व है वहाँ के उपायुक्त का कोई दायित्व नहीं है यदि है तो सिर्फ़ सफ़ाई कर्मचारियों को ही क्यों निलंबित किया गया ऐसी स्थिति में अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में कार्य करते हैं। सफ़ाई कर्मचारी रोज़ सुबह सड़कों की सफ़ाई से लेकर कूड़ा उठाने का कार्य करते हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है और आम आदमी पार्टी सफ़ाई कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं करवा रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारियों के पास ना ही कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएँ हैं न ही झाड़ू है न ही अन्य ज़रूरी सुविधाएँ हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सफ़ाई कर्मचारियों को निलंबित किए जाने की घटना की निंदा करती है और निगम प्रशासन से सफ़ाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द बहाल करने की माँग करती है। यदि निलंबित किए गए सभी सफ़ाई कर्मचारी को जल्द बहाल नहीं किया गया तो भाजपा आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ पुरज़ोर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.