MCD: भरीसभा में उठी निगमकर्मियों की तनख्वाह बढ़ाने की मांग

बजाते रहो भारत न्यूज़ , नई दिल्ली

MCD के DBC कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की मांग स्थाई समिति की बैठक में उठी। मामले को उठाते हुए आम आदमी पार्टी से पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ा देनी चाहिए।

प्रवीण कुमार ने कहा कि निगम के डीबीसी कर्मचारी लगातार काम करते हैं लेकिन उनकी तनख्वाह बहुत कम है। कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की तनख्वाह कम से कम 25 से 30000 होनी चाहिए।

मामले को आगे उठाते हुए उन्होंने कहा कि निगम के DBC कर्मचारियों की तनख्वाह भी अलग-अलग दी जा रही है। 6 जोन के DBC कर्मचारियों की तनख्वाह 27000 के करीब दी जा रही है तो 6 जोन के कर्मचारियों की तनख्वाह 17000 के करीब है। यह अंतर क्यों है और इसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.