MCD बड़ी खबर : इधर पब्लिक हेल्थ विभाग के MTS (डीबीसी) कर्मचारियों ने की हड़ताल की घोषणा उधर मुकेश गोयल ने दिखाए आंकड़े..

बजाते रहो भारत न्यूज़ , नई दिल्ली

22 जुलाई 2025

दिल्ली नगर निगम के पब्लिक हेतु विभाग के एमटीएस (डीबीसी) कर्मचारियों ने आज से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है एक और जहां दिल्ली में जल जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है इस बीच कर्मचारियों का हड़ताल पर जाना परेशानी का सबक बन सकता है।

राजधानी दिल्ली में बढ़ते जल जनित बीमारी को लेकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी  नेता मुकेश गोयल ने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई के दूसरे सप्ताह में मलेरिया के दिल्ली में केवल 90 मामले सामने आये थे जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 101 तक पहुंच गया है। ऐसे में आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि संबंधित एमसीडी अधिकारियों ने बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किये हैं। एमसीडी अधिकारियों का सारा जोर दिल्ली वालों को परेशान करने पर लगा है। एमसीडी अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निभाया है। जबकि अभी तक 10 हजार 426 लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जा चुकी है और उनसे अब तक 9 लाख 25 हजार 307 रूपये की वसूली की जा चुकी है।

वहीं हड़ताल पर जा रहे कर्मचारियों का कहना है कि लगातार उनके साथ पब्लिक हेल्थ विभाग अनदेखी कर रहा है। अधिकारी मीटिंग में वादा तो कर देते हैं लेकिन लिखित में मिनट्स की कॉपी की जब मांग की जाती है तो बहाने बनाने लग जाते हैं।इसलिए हड़ताल पर जाने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.