बजाते रहो भारत न्यूज़, नई दिल्ली
*आईवीपी ने निगम आयुक्त एवं मेयर से की डीबीसी कर्मचारियों के आंदोलन का गंभीरता से समाधान निकालने की मांग*
-दिल्ली में 19 जुलाई तक मलेरिया के 112, डेंगू के 261 व चिकनगुनिया के 17 मामलेः मुकेश गोयल
-डीबीसी कर्मियों की हड़ताल लंबी खिंची तो दिल्ली में बीमारियों से मच सकता है हाहाकारः मुकेश गोयल
इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता एवं दिल्ली नगर निगम में वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने मंगलवार से हड़ताल पर गये डीबीसी कर्मचारियों के आंदोलन पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने निगम आयुक्त अश्विनी कुमार एवं दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह से मांग की है कि वह इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए हड़ताली कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान तुरंत निकाल जाये।
मुकेश गोयल ने आगे कहा कि बरसात का मौसम अपने चरम पर है, मच्छरों व पानी से फैलने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। 19 जुलाई तक दिल्ली में मलेरिया के कुल मामले 112, डेंगू के 261 और चिकनगुनिया के 17 मामले सामने आ चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। ऐसे में यदि डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल ज्यादा लंबे समय तक जारी रहती है तो दिल्ली में बीमारियां फैलने से हाहाकार मच सकता है।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के डीबीसी कर्मचारियों ने मंगलवार को हड़ताल रखकर अपनी मांगों को लेकर एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर के गेट संख्या 5 पर धरना प्रदर्शन किया। एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिलने की वजह से डीबीसी कर्मचारियों ने अब अपनी हड़ताल को अनिश्चतकालीन कर दिया है।