MCD के 336 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र सौपें गए वहीं जो बच गए वो..

कर्मचारियों में 172 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, 28 करुणामूलक आधार और 136 वो जो पूर्व में छूट गए थे

बजाते रहो भारत न्यूज़

नई दिल्ली, श्रावणी मिश्रा भूपति

दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम मुख्यालय, डॉ. एसपीएम सिविक सेंटर में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान 336 सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण पत्र प्रदान किए।नियमित हुए कर्मचारियों में 172 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, 28 करुणामूलक आधार पर नियुक्त सफ़ाई कर्मचारी, तथा 136(पूर्व में छूटे) सफाई कर्मचारी शामिल है।

इस अवसर पर उप महापौर  जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्य शर्मा, नेता सदन श्री प्रवेश वाही, पार्षद, श्री योगेश वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त (डीईएमएस) श्री अनिल कुमार एवं दिल्ली नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर  सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा, “सफाई कर्मचारी एमसीडी की स्वच्छता प्रणाली की रीढ़ हैं। वे दिन-रात मेहनत करके दिल्ली को स्वच्छ और रहने योग्य बनाते हैं। भाजपा शासित एमसीडी अपने सफाई कर्मचारियों को सम्मान, स्थायित्व और सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आज के इस कार्यक्रम के बाद नगर निगम के जो दूसरे सफाईकर्मी हैं जो सालों से अपने नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं उनकी भी उम्मीद जाग गई है। कर्मचारी अब सामने आकर अपनी मांगों को रख रहे हैं ।उनमें से नरेला जोन के 117 सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांग को बजाते रहो भारत न्यूज़ के माध्यम से उठाते हुए बताया कि उनकी भी 117 सफाई कर्मचारियों क फ़ाइल कंप्लीट हो चुकी है बावजूद इसके अभी तक उन्हें पक्का नहीं किया गया है।

उन्होंने अपनी मांग को रखते हुए कहा कि जिस तरीके से दिल्ली नगर निगम के दूसरे सफाई कर्मचारी को  पक्का करने का काम कर रहा है। उसी प्रकार उन्हें भी जल्द से जल्द नियमितीकरण प्रमाण पत्र दे दिया जाए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.