MCD EXCLUSIVE: इस कारण भरीसभा में भाजपा पार्षद पंकज लूथरा पर आग बबूला हुए आयुक्त अश्वनी कुमार कहा “शर्म आनी चाहिए”
बजाते रहो भारत न्यूज़ , नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में शाहदरा साउथ जोन के डीसी बादल कुमार पर भाजपा पार्षद पंकज लूथरा ने आरोप लगाया कि डीसी साहब फोन नहीं उठाते है।
लूथरा ने कहा कि झिलमिल वार्ड में नक्शे से बनी बिल्डिंग के खिलाफ गलत कार्रवाई करने पर जब उन्होंने JE से बात करी तो उन्हें बताया गया कि डीसी साहब पैसे मांग रहे हैं।
इसपर जवाब देते हुए डीसी बदल ने बताया कि उनका फ़ोन चेक किया जाए। बादल ने पार्षद लूथरा कि ओर टिप्पणी करते हुए कहा कि शायद पार्षद साहब का भी शेयर हो।इसके बाद पार्षद और डीसी के बीच सदन में बहस शुरू हो गई।
आयुक्त अश्वनी कुमार डीसी बदल कुमार के पक्ष में खड़े हुए और भडकते हुए कहा कि हमारे अधिकारी पर आरोप लगाया है तो अधिकारी को उसका जवाब देने का भी अधिकार है। हम ब्लैकमेलिंग से डरने वाले नहीं हैं।हम यहां नौकरी करने आते हैं लफंगई करने नहीं। हमारा अधिकारी सुनता रहेगा ये सब नहीं चलेगा।शर्म आनी चाहिए।”