निगम सफाई कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर ये है कि वे कर्मचारी जो पक्के नही हो पाए उन्हें..

बजाते रहो भारत न्यूज़

दिल्ली नगर निगम के Dems विभाग के सफाई कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जानकारी मिल रही है कि वह कर्मचारी जो पक्के होने की लिस्ट में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे उनकी लिस्ट दोबारा से जारी की जा रही है।

असल में दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के पक्के होने का काम जब शुरू हुआ उस वक्त कई सफाई कर्मचारियों ने यह शिकायत करी कि वह भी लेफ्ट आउट केस के तहत ही आते थे। बावजूद  उन्हें अबतक पक्का नहीं किया गया है।

इस शिकायत के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और जिन-जिन लोगों का नाम लिस्ट में छूट गया था ।उनके नाम पर एक बार फिर से विचार करते हुए दोबारा से उनकी लिस्ट निकाली जा रही है जिसके बाद उन्हें भी पक्का कर दिया जाएगा।