दिल्ली के लाजपत नगर में कथित देह व्यापार को लेकर हंगामा

नई दिल्ली।दिल्ली के लाजपत नगर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने सड़कों और स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार चलने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि देर रात इलाके में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

इलाके में मौजूद कई स्पा सेंटरों पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर मसाज और थेरेपी की आड़ में अवैध धंधा संचालित हो रहा है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे को गंभीर बताया है।

निवासियों ने दिल्ली पुलिस और म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ़ दिल्ली (MCD) से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनकी मांग है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, स्पा सेंटरों की जांच हो और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।