मंगेतर ने किया परेशान तो युवक ने दी जान …!!!

नई दिल्ली। मंगेतर ने किया परेशान तो युवक ने दी जान, सुसाइड करने से पहले मृतक ने अपनी मंगेतर को की थी 50 से ज्यादा फोन कॉल l परिवार ने न्याय के लिए थाना जगतपुरी में लिखित शिकायत देकर मंगेतर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है l 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है वह अपने माता-पिता, भाई- भाभी के साथ मकान न -204, गली न-2, परवाना रोड खजूरी खास में रहता था और स्कूल वैन चलाता था l इसी साल मार्च में उसकी गाजियाबाद विजय नगर निवासी लड़की से सगाई हुई थी और 26 नवंबर को शादी होने वाली थी, मृतक और उसकी मंगेतर की अक्सर फोन पर बात होती थी l शनिवार तड़के करीब 3.30 बजे मृतक ने पिता ने उसके कमरे का गेट खुला हुआ देखा जब वह कमरे में पहुंचे तो उन्होंने चुन्नी के फंदे के सहारे उसे पंखे से लटका हुआ पाया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर हेडगवार अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीटीबी की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया सुरक्षित रखवा दिया l 

परिवार ने जगतपुरी थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है मृतक की मंगेतर लगातार यह दबाब बना रही थी कि में तब शादी करुँगी जब मेरी सब बात मानोगे, जब मृतक के परिवार को इस बात की जानकारी हुई तब मृतक के पिता लड़की के घर गए थे लेकिन तब भी कोई हल नहीं निकला था l