नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनाव में अलग-अलग जोनों से परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं। रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज करते हुए पुष्पा सोलंकी को वार्ड समिति का अध्यक्ष (चेयरमैन) निर्वाचित कराया है।वहीं, शाहदरा नॉर्थ जोन में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। भाजपा के पंकज लूथरा वार्ड समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) निर्वाचित हुए हैं।
अब तक घोषित परिणामों में भाजपा ने नजफगढ़, साउथ, केशवपुरम, शाहदरा साउथ और शाहदरा नॉर्थ जोन में बढ़त बनाई है, जबकि रोहिणी जोन में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी कायम रखी है। शेष जोनों के परिणाम आने के साथ एमसीडी की स्थायी समिति का पूरा राजनीतिक समीकरण भी स्पष्ट हो जाएगा।
