नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की करोल बाग जोन वार्ड समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर अलका ढींगरा तथा उपाध्यक्ष पद पर कविता चौहान निर्वाचित हुईं।
इस जीत के साथ करोल बाग जोन की कमान आम आदमी पार्टी के हाथों में आ गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की एकजुटता तथा पार्षदों के विश्वास की जीत बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अलका ढींगरा और उपाध्यक्ष कविता चौहान ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे करोल बाग जोन में विकास कार्यों, स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।
