ग्रीन पार्क कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; विकास, सफाई और बेहतर नागरिक सुविधाओं को बनाया प्राथमिकता
जनता के दरबार में धर्मवीर सिंह, दक्षिण जोन की कमान संभालते ही एक्शन मोड में
नई दिल्ली, 31 अगस्त। दक्षिण जोन के नवनियुक्त चेयरमैन धर्मवीर सिंह ने पदभार संभालने के साथ ही जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जमीनी स्तर पर सक्रियता तेज कर दी है। सोमवार को ग्रीन पार्क स्थित कार्यालय में क्षेत्र के बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिकों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद संभालना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि दक्षिण जोन में स्वच्छता, विकास, नागरिक सुविधाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।
दक्षिण जोन का चेयरमैन नियुक्त होने के बाद नागरिकों से मिले स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद को धर्मवीर सिंह ने अपनी कार्यशक्ति बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले समय में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा और मौके पर निरीक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।
जनता की समस्याएं सीधे सुनीं, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश
ग्रीन पार्क कार्यालय में पहुंचे नागरिकों ने स्थानीय विकास, सफाई और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याएं चेयरमैन के समक्ष रखीं। धर्मवीर सिंह ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धर्मवीर सिंह वर्तमान में दक्षिण जोन, दिल्ली नगर निगम के चेयरमैन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (दक्षिण) के सह-अध्यक्ष, पर्यावरण प्रबंधन सेवाएँ समिति के उपाध्यक्ष तथा आर.के. पुरम वार्ड-152 के निगम पार्षद हैं।उन्होंने कहा कि दक्षिण जोन को बेहतर, स्वच्छ और सुविधासंपन्न बनाने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाएगा। उनका जोर जनता की समस्याओं को कार्यालयी प्रक्रिया में उलझाने के बजाय समयबद्ध तरीके से समाधान तक पहुंचाने पर रहेगा।
धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास के साथ दक्षिण जोन के विकास तथा जनहित के लिए निरंतर काम किया जाएगा।
