महापौर कार्यालय को नौवीं बार बम धमकी…!!!

नई दिल्ली, 8 सितम्बर 2026 : दिल्ली नगर निगम के महापौर कार्यालय को मंगलवार को नौवीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की सघन तलाशी ली।

पुलिस ने प्रवेश-निकास द्वारों समेत संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। महापौर कार्यालय के अनुसार, इससे पहले भी आठ बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनकी जांच और दोषियों की पहचान के लिए पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा गया था।

लगातार मिल रही धमकियों को गंभीर सुरक्षा चुनौती बताते हुए निगम प्रशासन ने आरोपियों की जल्द पहचान कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।