अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े अनुभवों पर आधारित है पुस्तक

नई दिल्ली, 26 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चोहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्री शिवराज सिंह चौहान के सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और कार्य अनुभवों को भावनात्मक एवं प्रेरक शैली में प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, जनप्रतिनिधि तथा अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा और नेतृत्व के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का यह प्रयास प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, विचार और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों से जुड़ी स्मृतियों से सराबोर नजर आया।