एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: साउथ जोन में भाजपा का कब्जा, धर्मबीर सिंह बने चेयरमैन

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने साउथ जोन में भी जीत दर्ज की है। भाजपा के धर्मबीर सिंह साउथ जोन वार्ड समिति के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं, जबकि ममता यादव डिप्टी चेयरमैन चुनी गई हैं। 

साउथ जोन में भाजपा की इस जीत से वार्ड समिति चुनाव में पार्टी की बढ़त और मजबूत हुई है। इससे पहले नजफगढ़ जोन में भी भाजपा ने जीत हासिल करते हुए जयवीर सिंह राणा को चेयरमैन, सुषमा राठी को डिप्टी चेयरमैन तथा शशि यादव को स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) का सदस्य निर्वाचित कराया था।