एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: केशवपुरम जोन में भाजपा का परचम, विनीत बोहरा बने अध्यक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने केशवपुरम जोन में भी जीत दर्ज की है। भाजपा के विनीत बोहरा वार्ड समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) निर्वाचित हुए हैं, जबकि मीनू गोयल उपाध्यक्ष (डिप्टी चेयरमैन) चुनी गई हैं।

इसके साथ ही सुशील कुमार को केशवपुरम जोन से एमसीडी की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) का सदस्य निर्वाचित किया गया है।

केशवपुरम जोन में मिली इस जीत के साथ भाजपा ने वार्ड समिति चुनाव में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। इससे पहले नजफगढ़ और साउथ जोन में भी भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की थी। अब अन्य जोनों के परिणामों पर सभी की निगाहें टिकी हैं।