एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: शाहदरा साउथ जोन में भाजपा की जीत, यशपाल सिंह बने अध्यक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के वार्ड समिति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शाहदरा साउथ जोन में भी जीत दर्ज की है। भाजपा के यशपाल सिंह वार्ड समिति के अध्यक्ष (चेयरमैन) निर्वाचित हुए हैं, जबकि राजू साईं को उपाध्यक्ष (डिप्टी चेयरमैन) चुना गया है।

शाहदरा साउथ जोन में भाजपा की इस जीत के साथ पार्टी ने वार्ड समिति चुनाव में अपनी बढ़त को और मजबूत किया है। इससे पहले नजफगढ़, साउथ और केशवपुरम जोन में भी भाजपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल कर चुकी है। अन्य जोनों के परिणाम आने के साथ एमसीडी की स्थायी समिति का पूरा समीकरण भी साफ हो जाएगा।