दिल्ली नगर निगम वार्ड समिति चुनाव: 12 जोनों में भाजपा को दस ,दो पर AAP ने भी दर्ज की अहम जीत

 

नई दिल्ली, 15 जुलाई। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 जोनों की वार्ड समिति के चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव में भाजपा ने अधिकांश जोनों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और स्थायी समिति सदस्य के पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं आम आदमी पार्टी ने रोहिणी और करोल बाग जोन में शानदार प्रदर्शन किया तथा कुछ अन्य जोनों में भी महत्वपूर्ण पद अपने नाम किए।

नजफगढ़ जोन: जयवीर सिंह राणा अध्यक्ष, सुषमा राठी उपाध्यक्ष और शशि यादव स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।शाहदरा दक्षिण: यशपाल सिंह अध्यक्ष (18-6), राजू सचदेवा उपाध्यक्ष व मुनेश स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध।शाहदरा उत्तर: पंकज लूथरा अध्यक्ष और बृजेश सिंह उपाध्यक्ष 20-12 मतों से विजयी।दक्षिण जोन: धर्मवीर सिंह अध्यक्ष तथा ममता यादव उपाध्यक्ष 12-10 मतों से विजयी।केशवपुरम: विनीत वोहरा अध्यक्ष, मीनू गोयल उपाध्यक्ष और सुशील स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध।नरेला: जनता देवी अध्यक्ष (13-7), दिनेश कुमार उपाध्यक्ष और पवन कुमार स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध।सिविल लाइंस: गुलाब सिंह अध्यक्ष (11-8), संजय त्यागी उपाध्यक्ष (11-7, एक मत अमान्य)।सिटी एसपी जोन: उषा शर्मा अध्यक्ष (7-5)।सेंट्रल जोन: नीतू अध्यक्ष, प्रवीण कुमार उपाध्यक्ष और हेमचंद गोयल स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध।वेस्ट जोन: हरीश ओबेरॉय अध्यक्ष (14-11)।आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन:

रोहिणी जोन: पुष्पा अध्यक्ष और रमेश चंद उपाध्यक्ष 12-11 मतों से विजयी।करोल बाग जोन: अलका ढींगरा अध्यक्ष, कविता चौहान उपाध्यक्ष और राजन अरोड़ा स्थायी समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित।सिटी एसपी जोन: शमीम बानो उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।वेस्ट जोन: डिंपल आहूजा उपाध्यक्ष 13-12 मतों से विजयी।

 

इन परिणामों के साथ एमसीडी की विभिन्न जोनल वार्ड समितियों का गठन पूरा हो गया है। अब इन समितियों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों और स्थानीय निकाय के संचालन को गति मिलेगी।