MCD शाहदरा नॉर्थ जोन के कर्मचारियों की समस्याएं जल्द स्थायी समिति और सदन में उठेंगी: चेयरमैन पंकज लूथरा
नई दिल्ली। एमसीडी शाहदरा नॉर्थ जोन के चेयरमैन पंकज लूथरा ने जोन के कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को जल्द ही एमसीडी की स्थायी समिति और सदन की बैठक में प्रमुखता से रखा जाएगा।
पंकज लूथरा ने कहा, “कर्मचारियों की समस्याओं को मैं जल्द ही उच्च स्तर तक पहुंचाऊंगा। उनका समाधान कराना मेरी प्राथमिकता है और किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”गौरतलब है कि पंकज लूथरा हाल ही में शाहदरा नॉर्थ जोन के चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं।
