दिल्ली के मुख्यमंत्री व पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष कोविड पॉजिटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व दिल्ली भाजपा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के ज़रिए इस बात का खुलासा करते हुए लिखा कि मैं टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूँ।माइल्ड सिम्पटम्स है।मैन खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया है।जो लोग इन दिनों मेरे संपर्क में आये थे वे कृप्या खुद को अलग कर अपना तुरंत टेस्ट करवा लें।

तो वहीं दिल्ली भाजपा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी अपने ट्वीटर के ज़रिए इस बात का खुलासा करते हुए लिखा है परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था।हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड – रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉज़िटिव आया हूँ। सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था। कृपया अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.