EDMC के उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ बोल दिया है हल्ला, फ़ोटो जारी कर भेजा संदेश कहा आज से हम कामबंद हड़ताल पर…

बीते कई महीनों से तनख्वाह ना मिलने की वजह से ईडीएमसी के उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ हल्ला बोल दिया है ।कर्मचारियों ने अपने-अपने वार्डों से अपनी फोटो जारी करते हुए काम बंद हड़ताल की घोषणा कर दी है।

कुछ कर्मचारियों ने तो शासन व प्रशासन के नाम संदेश भी भेजा है जो इस प्रकार है..

“सभी अधिकारियों को नमस्कार… मैं शासन_ प्रशासन को सूचित करना चाहता हूं, कि अगर हमारी पूरी सैलरी, 4 महीने हो गए, नहीं आई, तो हम सभी कर्मचारी आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदार यह सरकार होगी। कृपया ध्यान दें।”

तो वही दूसरे कर्मचारियों ने अपनी अपनी फोटो जारी करते हुए काम बंद हड़ताल की सूचना दे दी है…

वार्ड संख्या 5 E, काम बंद हड़ताल

वार्ड नंबर 15 ई 16ई शकरपुर हाजिरी काम बंद हड़ताल

काम बन्द हरताल

वार्ड न0 18ई विवेक विहार काम बन्द हडताल