केजरीवाल सरकार की ओर से बांटी गई लाखों में मुआबजे की राशि..जानिए किन किन लोगों को मिली ये राशि…

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए आज किसानों को मुआवजा राशि का चेक सौंपा और कहा कि बेमौसम बारिश की वजह से किसानों की फ़सल खराब हो गई थी। उनके नुकसान की भरपाई के लिए हमने मुआवज़ा राशि देना शुरू कर दिया है। 20 हज़ार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से पूरे देश में किसानों को सबसे ज्यादा मुआवज़ा दिल्ली में मिल रहा है। इसके अलावा, जनवरी में सरसो की फसल खराब हो गई थी। उसका मुआवजा देने के लिए मैंने सर्वे का आदेश दे दिया है। हमारी सरकार बनने से पहले दिल्ली के शासन व्यवस्था से किसान पूरी तरह से गायब था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर बारिश से 70 फीसद से कम फसल नुकसान हुई है, तो 70 फीसद और 70 फीसद से ज्यादा फसल नुकसान हुई है, तो 100 फीसद मुआवजा मिलेगा। पंजाब में भी कपास की फसल बर्बाद हुई है और पंजाब सरकार ने 12 हजार रुपए देने का ऐलान किया है, लेकिन अभी तक किसानों को पैसा नहीं मिला है। जिस देश या जिस राज्य में किसानों की इज्जत नहीं है, वो देश तरक्की नहीं कर सकता।

*सीएम अरविंद केजरीवाल ने इन किसानों को सौंपा मुआवजा राशि का चेक*

1 देवराला करतार सिंह 332600
2 देवराला राम सिंह 300000
3 देवराला इन्दर सिंह 278800
4 जैनपुर जय प्रकाश 276200
5 जैनपुर सोमदत्त 253200
6 गालिबपुर गोविंदर कुमार 152800
7 ढांसा रण सिंह 81940
8 अलीपुर निशांत बंसल 105417
9 पल्ला महावीर सिंह 102604
10 नया बांस अजय कुमार 91665
11 नया बांस विजय कुमार 91665

Get real time updates directly on you device, subscribe now.