अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को किया गया सम्मानित सम्मानित…

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ज़म ज़म फाउन्डेशन के द्वारा कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया में सामाजिक कार्य करने वाली अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान 2022 व सफर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद ब्रहमादेव आनन्द पासवान ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह मान चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन करते हुए ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने सभी आयें हुए अतिथियों का शाल पहनाकर स्वागत किया।


इस अवसर पर  गिरधर लाल प्रसूति अस्पताल से श्रीमती डॉ. रेखा रानी उत्तरी दिल्ली नगर निगम केशव पुरम जोन से ममता भारती हिन्दूराव अस्पताल से श्रीमती सुचित्रा यादव टाटा पावर डीडीएल से  डोली अरोड़ा ऐडवोकेट संगीता तलवार नर्सिग ऑफिसर नज़मा साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की अध्यक्षा कुसुम लता कुसुम अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति की अध्यक्षा दीपमाला ठाकुर एक सोच समाज की ओर एनजीओ की अध्यक्षा वन्दना बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता  मिली ओहरी व लता ठाकुर आदि को नारी शक्ति सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान उपाध्यक्षा  पूजा ठुकराल कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम प्रमुख सलाहकार श्रीमती सविता यादव मीडिया प्रमुख इम्तियाज़ अहमद व  संगीता राणा  शान्ति नेगी  सुधा छिब्बर एवं राशिद अली आदि भी उपस्थित रहें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.