इन कर्मचारियों की सबसे ज़रूरी मांग रह जाती अधूरी यदि आयुक्त विकास आनंद ने…

पूर्व मेयर के झूठ ने किया लंबे समय तक इन कर्मचारियों को परेशान

आखिरकार पूर्वी दिल्ली नगर निगम के ९६ से ९८ के लेफ्टआउट सफाईकर्मियों के कच्चे से पक्के होने की मांग अब पूरी होने जा रही है। इसका पूरा श्रेय पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त विकास आनंद को दिया जा रहा है। 

असल में ये वो सफाईकर्मी है जो ९६ से ९८ के बीच पक्के नहीं हो पाए थे। लगातार ये कर्मचारी मांग कर रहे थे  कि उन्हें भी उनके साथी की ही  तरह पक्का कर दिया जाये। कई बार ये कर्मचारी आंदोलन पर भी बैठे। २०१८ में इन कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर एक महीने का कामबंद हड़ताल भी  किया।

उस वक़्त भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व महापौर बिपिन बिहारी ने उन्हें ये आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवा दी  थी कि उनके पक्के होने की प्रक्रिया जल्द शुरू करवा दी गई है । लगभग ३ साल बीत जाने के बावजूद इस मांग पर कुछ भी होता नहीं दिखा।

 सम्बंधित निगम अधिकारी की  माने तो इस काम के बीच उमादेवी का केस आड़े आ रहा था जिसकी वजह से काम रुक सा गया था। लेकिन ये मामला आयुक्त विकास आनंद की सज्ञान में  जैसे ही आया वैसे ही उन्होंने कर्मचारियों के हित में सोचते हुए तुरंत ही ९८ तक के सभी सफाईकर्मी को पक्का करने के आदेश दे दिए। मालूम हो कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के ९६ से ९८ के लगभग १४६२ सफाई कर्मचारी है जिनके पक्के होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

1 Comment
  1. RAJ KUMAR BIDLA says

    बहुत बहुत धन्यवाद आभार आदरणीय आयुक्त महोदय जी और सफाई कर्मचारी हितैषी माननीय श्रावणी जी

Leave A Reply

Your email address will not be published.