दुर्गेश पाठक घिसे पिटे और तर्कहीन आरोप लगाते है : एमसीडी

बजाते रहो न्यूज़

असल में आप’ विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के 6 हजार करोड़ के टोल टैक्स घोटाले पर एलजी विनय सक्सेना ने अबतक जांच का आदेश नहीं दिया है। पाठक ने कहा कि आज से लगभग 2 महिने पहले हमने बहुत सारे दस्तावेज दिल्ली की जनता के सामने रखा था कि भारतीय जनता पार्टी ने एमसीडी में लगभग 6 हजार करोड़ रुपयों का टोल-टैक्स घोटाला किया है। उन्होंने एक कंपनी को 1200 करोड़ से ज्यादा का टेंडर दिया। उस कंपनी ने पहले साल पैसा दिया लेकिन उसके बाद पैसा देना बंद कर दिया। पैसे ना देने के बावजूद भाजपा उसी से टोल इकट्ठा करने का काम कराती रही। इसके बाद 2021-2022 में उन्होंने एक नई कंपनी को टेंडर दिया।

इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली नगर निगम ने कहा कि निगम फिर से दोहराता है कि सभी आरोप झूठे एवं आधारहीन हैं। निगम ने इस संदर्भ में पूर्व में दो बार इस विषय पर जवाब दिया है तथा इनका खण्डन किया है। इन आरोपों के संबंध में निगम स्पष्ट करना चाहता है कि यह सभी आरोप घिसे पिटे हैं एवं इनमे जरा सी भी सच्चाई नहीं है। यह पूर्व में लगाए गए आरोपों का दोहराव भर हैं। निगम इन झूठे आरोपों को निगम की छवि को धूमिल करने के प्रयास के रूप में देखता है जबकि निगम दिल्ली के नागरिकों के कल्याण के लिए अथक प्रयास कर रहा है।