MCD EXCLUSIVE : नहीं लड़ेगी रेखा गुप्ता मेयर का चुनाव… निर्विरोध चुनी जाएगी “आप” की महापौर शैली ओबेरॉय …

बजाते रहो न्यूज़, श्रावणी मिश्रा भूपति,

दिल्ली नगर निगम से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी खबर लेकर बजाते रहो न्यूज़ मौजूद है। खबर ये है कि  6 जनवरी को होने वाले महापौर के चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता चुनाव नहीं लड़ेगी। आम आदमी पार्टी के तरफ से खड़ी उम्मीदवार शैली ओबरॉय निर्विरोध चुनी जाएंगी दिल्ली नगर निगम की पहली महापौर।

भाजपा सूत्र की माने तो यह निर्णय आलाकमान द्वारा लिया गया है जिसमें यही बताया जा रहा है  कि महापौर पद जीतने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं होने की वजह से महापौर के चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी दिल्ली भाजपा।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम से जुड़ी है ये अब तक की सबसे बड़ी खबर है। अभी तक यही जानकारी थी कि भाजपा महापौर पद के लिए अपनी उम्मीदवार जो शालीमार बाग से नगर निगम चुनाव जीती पार्षद रेखा गुप्ता है। लेकिन कल यानी 6 जनवरी को रेखा गुप्ता अपना नाम महापौर चुनाव से वापस ले लेगी ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.