MCD: बजाते रहो न्यूज़ की खबर पर लगी मुहर..10 मनोनीत पार्षदों की लिस्ट हुई जारी.. जानिए कौन है वे 10 मनोनीत पार्षद??

बजाते रहो न्यूज़, श्रावणी मिश्रा भूपति

दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षदों को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था उसपर आखिरकार विराम लग ही गया।

             

बजाते रहो न्यूज़ ने कल ही यह खबर चला दी थी कि मनोनीत पार्षदों के नाम पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुहर लगा दी है। जिसकी  लिस्ट आज जारी की जाएगी जो कर दी गई है। वह इस प्रकार है:-

बता दें कि सभी मनोनीत पार्षद भाजपा के पूर्व पार्षद या फिर भाजपा के बड़े पदों पर विराजमान नेता हैं । वे सभी नाम इस प्रकार हैं:-

 विनोद कुमार , लक्ष्मण आर्य, मुकेश मान, महेश सिंह तोमर, राजकुमार भाटिया, मोहन गोयल, संजय त्यागी, राजपाल राणा, कमलजीत सिंह और रोहताश कुमार

नोट :-एलजी ने नई लिस्ट जारी करते हुए दो नाम बदल दिए है जिसमे पहला नाम महेश सिंह तोमर का है तो वहीं दुसरा कमलजीत सिंह का है। इन दोनों की जगह सुनीत चौहान और मनोज कुमार जैन को मौका दिया गया है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.