MCD के मनोनीत पार्षदों के नाम एलजी ने किये फाइनल..कल हो सकती है लिस्ट जारी..

बजाते रहो न्यूज़ , श्रावणी मिश्रा भूपति

बजाते रहो न्यूज़ दिल्ली नगर निगम की अब तक की सबसे बड़ी खबर लेकर आया है ।दिल्ली नगर निगम के मनोनीत पार्षदों को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था उस पर अब विराम लग चुका है।

खबर है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी 10 नामों पर अपनी मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि कल 10 नामों की लिस्ट एलजी साहब जारी कर देंगे। इन दसों में से सभी भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेता बताए जा रहे हैं।

इनमें से कुछ पूर्व पार्षद हैं तो कुछ नेेेता दिल्ली भाजपा के अलग-अलग पदों पर विराजमान हैं। यह भी बताया जा रहा है कि यह सभी लोग अलग-अलग क्षेत्रों में अपना अच्छा नाम कमा चुके हैं। सारे जांच पड़ताल करने के बाद ही इन नामों पर उपराज्यपाल ने मुहर लगाई है।

10 मनोनीत पार्षदों में से चार सिविल लाइन जोन से हैं तो 5 नरेला जोन से हैं और एक सेंट्रल जोन के लाजपत नगर से बताया जा रहा है। मालूम हो कि अब तक दिल्ली नगर निगम जब तीन भागों में बंटी हुई थी तो कुल 30 मनोनीत पार्षद हुआ करते थे। जिसमें से सभी आम आदमी पार्टी से संबंधित नेेेता थे।

लेकिन इस बार एलजी ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए सभी 10 मनोनीत पार्षद भाजपा से चुने हैं। नियम के अनुसार यह सभी 10 मनोनीत पार्षद ज़ोनों में होने वाले चुनाव में भी हिस्सा ले सकेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.