MCD के पेंशनधारियों को लेकर नया और चौका देने वाला खुलासा

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली नगर निगम के पेंशन धारकों से जुड़ा एक बहुत ही चौका देने वाला मामला सामने आया है।एमसीडी के रिटायर्ड पेंशनर्स ने बताया कि नगर निगम ने पेंशन देकर फिर से उसे वापस ले लिया है। 

           

एमसीडी पेंशन धारकों का कहना है कि वैसे ही उन्हें पेंशन काफी समय से टाइम से नहीं दी जा रही है और जो भेजी गई उसे भी छीन लिया गया।

           

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं महापौर डा. शैली ओबरॉय के राजनीतिक द्वेष से दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति ना बनने देने से नगर निगम की प्रशासनिक एवं आर्थिक व्यवस्थाएं पूरी तरह ठप्प हो गई हैं।

अभी कांट्रैक्ट कर्मियों के कांट्रैक्ट नवीकरण का रास्ता नही मिल रहा और उसी बीच कल नगर निगम द्वारा सुबह हजारों पेंशन धारकों को पेंशन देकर रात को वापस निकालने से एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की सिफारिश पर महापौर को वित्तिय मामलों में एंटीसिपेटरी स्वीकृति देने का अधिकार आ जाता है पर महापौर डा. शैली ओबरॉय द्वारा 22 फरवरी की बैठक में भाजपा के चुने गये तीन स्थाई समिति सदस्यों को लेकर विवाद बनाया गया जिस कारण स्थाई समिति गठन नही हो पा रहा है।

स्थाई समिति की सिफारिश ना मिलने के कारण दिल्ली नगर निगम के हजारों कांट्रैक्ट कर्मियों का कांट्रैक्ट नवीकरण कार्य केवल घोषणाओं तक सीमित हो कर रह गया है, असल में कुछ नही हो रहा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की कांट्रैक्ट कर्मियों के बाद आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम ने अपने पेंशन धारकों के साथ कल जो भद्दा मजाक किया है उसने सभी को स्तब्ध किया है और महापौर जवाब दें की निगम पेंशन धारकों के खातों में सुबह पेंशन देकर रात को वापस क्यों निकाली गई।

 कपूर ने मांग की है महापौर एवं आम आदमी पार्टी राजनीतिक द्वेष छोड़ कर नगर निगम में स्थाई समिति का गठन होने दें वर्ना शीघ्र ही दिल्ली नगर निगम ठप्प हो जायेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.