|
बजाते रहो न्यूज़
*एमसीडी की व्यवस्था में सुधार के लिए बिना अधिकारियों के किया जाएगा औचक निरीक्षण- डॉ शैली ओबरॉय*
*- मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने सुबह-सुबह किया स्कूल और अस्पताल का निरीक्षण*
*- अमन विहार प्राथमिक स्कूल और आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल का सुबह बिना अधिकारियों के किया निरीक्षण*
*- केजरीवाल मॉडल को दिल्ली नगर निगम में लागू किया जा रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है- डॉ शैली ओबरॉय*
*नई दिल्ली, 15 मई, 2023*
मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने बिना अधिकारियों के सुबह-सुबह अमन विहार प्राथमिक स्कूल और आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। अमन विहार प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में कई कमियां सामने आयीं। स्कूल में गंदगी से लेकर छात्र अनुपस्थिति दिखे। इसके बाद मेयर ने स्कूल प्रबंधन को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि एमसीडी की व्यवस्था में सुधार के लिए बिना अधिकारियों के औचक निरीक्षण किया जाएगा।
मेयर डॉ शैली ओबरॉय लगातार स्कूल-अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसके जरिए स्कूल और अस्पतालों के वास्तविक हालतों का देख रही हैं। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज सुबह सबसे पहले वार्ड 41 स्थित अमन विहार प्राथमिक स्कूल का पार्षद रविंद्र भारद्वाज के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में सफाई का अभाव दिखा। स्कूल में गंदगी मिलने पर स्कूल प्रबंधन को हिदायत दी।
इसके अलावा मिशन बुनियाद में काफी कम छात्रों की उपस्थिति मिली। ऐसे में शिक्षकों को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि केजरीवाल मॉडल को दिल्ली नगर निगम में लागू किया जा रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। एमसीडी की व्यवस्था में सुधार के लिए अब पूरी दिल्ली में बिना अधिकारियों के औचक निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*मरीजों के लिए अस्पताल में 25 लाख की लागत से बनेंगे कमरे*
स्कूल का औचक निरीक्षण करने के बाद मेयर डॉ शैली ओबरॉय प्रशांत विहार स्थित आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल पहुंची। वहां पर सुबह 8.30 बजे बिना अधिकारियों के औचक निरीक्षण किया। डॉक्टरों के पहुंचने से पहले ही मेयर अस्पताल पहुंची। मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि स्टाफ समय से पहुंच रहा है या नहीं, इसका जायजा लिया है। उनकी उपस्थिति तय समय पर मिली है। उन्होंने कहा कि मरीजों के लिए यहां 25 लाख की लागत से जल्द दो कमरे बनवाए जाएंगे। इससे मरीजों को बेहतर उपचार में मदद मिलेगी।
आदरणीय मेयर साहिबा जी MCD के किसी भी विभाग में सफाई कर्मचारी,अन्य कर्मीयो की बहुत कमियाँ है आप व्यवस्था सुचारू करने पर बल तो दे रही है अच्छी बात है परंतु व्यवस्था सही हो उस दिशा में सही पहल तब ही ठीक ठाक होगी जब प्रयाप्त मात्रा में कर्मचारी की आपूर्ति होगी वर्ना तो भैंस के आगे बीन बजाना ही कहावत ही चरितार्थ होगी या भी गन्ने की एक एक बूँद निचौङने के बाद भी रस की उम्मीद जैसा ही विचार होगा 🙏🙏