MCD: सभी भाजपा पार्षदों को अध्यक्ष का निर्देश..सभी पार्षद 24 घंटे…

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की यूं तो पार्टी के सभी निगम पार्षद लगातार अपने वार्डों में सफाई कार्य सुनिश्चित करने में लगे रहते हैं पर कल से दिल्ली में चल रही भारी बारिश के बाद उन्होने सभी पार्टी पार्षदों को निर्देश दिया है की वह 24 घंटे अपने वार्ड की जनता को उपलब्ध रहें।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा पार्षद जल भराव खुलवाने और उसके तुरंत बाद होने वाली गंदगी की गलियों एवं कॉलोनी सड़कों से सफाई सुनिश्चित करने के लियें स्थानीय आर.डब्लू.ए. के साथ मिलकर काम करेंगे।

जहाँ भाजपा पार्षद नही हैं वहां भाजपा के जिला एवं मंडल अध्यक्ष भी सफाई कार्य सुनिश्चित करने के लियें काम करेंगे।

दिल्ली भाजपा के महामंत्री एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष इस सब कार्य को मोनिटर करेंगे।