MCD BIG UPDATE: फेल साबित हुई केजरीवाल की गारंटी, निगम कर्मचारियों को नहीं मिला…

बजाते रहो न्यूज़

*फेल साबित हुई केजरीवाल की गारंटी, निगम कर्मचारियों को नहीं मिला पहली तारीख़ को वेतन-नेता विपक्ष श्री राजा इक़बाल सिंह*

*आम आदमी पार्टी ने उत्सव मना कर निगम कर्मचारियों की आँखों में झोंकी धूल-नेता विपक्ष श्री राजा इक़बाल सिंह*

*कर्मचारियों को समय पर देने के लिए वेतन नहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षदों को दिया जाएगा 25,000 रूपये मीटिंग भत्ता-नेता विपक्ष श्री राजा इक़बाल सिंह*

दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष व पूर्व महापौर  राजा इक़बाल सिंह ने आज बताया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख़ को वेतन देने की गारंटी फेल साबित हुई है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़े ही ज़ोर शोर से कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख़ को वेतन देने की बात का उत्सव मनाया था मगर दूसरे ही महीने इस बात की पोल खुल गई है। उन्होंने बताया कि आज सितम्बर माह की पहली तारीख़ को दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों को वेतन जारी नहीं किया गया है। इससे यह साबित होता है कि आम आदमी पार्टी ने निगम कर्मचारियों की आँख में धूल झोंकने के लिए केवल खोखले वादे किए थे। उन्होंने बताया कि त्योहार के अवसर पर भी आम आदमी पार्टी ने निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जो काफ़ी शर्मनाक बात है।

राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक कर्मचारी विरोधी पार्टी है एक तरफ़ ये लोग कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दे पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये पार्षदों का 25,000 रूपये प्रति मीटिंग भत्ता देने जा रहे है जिसका सीधा सीधा असर निगम के फंड पर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम के अनुबंधित कर्मचारियों को धीरे धीरे नौकरी से हटा रही हैं ताकि इन्हें अनुबंधित कर्मचारियों को पक्की नौकरी न देनी पड़े। आम आदमी पार्टी ने पहले अनुबंधित कनिष्ठ अभियंताओं को फिर डीबीसी कर्मचारियों का अनुबंध ख़त्म करने का कार्य किया था। ये पार्टी इसी प्रकार निगम से सभी अनुबंधित कर्मचारियों को हटाना चाहती है। उन्होंने बताया कि जब निगम में भाजपा की सरकार थी तब एक भी अनुबंधित कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया गया था मगर अब आम आदमी पार्टी निगम कर्मचारियों के साथ भी राजनीति कर रही है।

 राजा इक़बाल सिंह ने बताया कि अब धीरे धीरे आम आदमी पार्टी के खोखले वादों की पोल खोल रही है। उन्होंने निगम चुनाव के वक़्त नागरिकों से भी काफ़ी बड़े बड़े वादे किए थे मगर आज निगम के सत्ता संभाले आम आदमी पार्टी को नौ महीने के क़रीब हो चुका है मगर इन्होंने जनता के विकास के लिए एक भी कार्य नहीं किया जिसके कारण नागरिकों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि हरदयाल म्युनिसिपल लाइब्रेरी के कर्मचारियों को अभी तक बकाया वेतन नहीं दिया गया है जिसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह ज़िम्मेदार है। उन्होंने बताया कि यदि आम आदमी पार्टी ने जल्द ही हरदयाल म्युनिसिपल लाइब्रेरी में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन जारी नहीं किया गया तो, आम आदमी पार्टी की कर्मचारी विरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.