बड़ी ख़बर MCD के इंजीनियरों की 17 साल की मांग पर लग गई प्रशासन की मुहर ..बोले इंजीनियर थैंक यू….

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग के इंजीनियर लगभग 17 सालों से अपने रेगुलर प्रमोशन की मांग पर अड़े थे। उन मांगो पर अब जाकर निगम प्रशासन ने अपनी ओर से मुहर लगा दी है।

             

जानकारी हो कि इस खबर को बजाते रहो भारत न्यूज़ में सर्वप्रथम उठाया था जिसके बाद मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए प्रशासन ने एक बेहतरीन खबर निगम के सभी इंजीनियर के लिए सुनाई है।

कल यानी बीते 6 अक्टूबर 2023 को एक आर्डर जारी करते हुए दिल्ली नगर निगम प्रशासन ने दी फोरम ऑफ एमडी इंजीनियर्स संगठन की मांगों पर हरि झंडी दे दी है।

बता दें कि कल 351 इंजीनियर इस आदेश से लाभान्वित हुए हैं। जिनमें 100 ऐसे लोग हैं जो सेवा निवृत हो चुके हैं। जो लोग सेवा निवृत हो गए हैं उन्हें यह लाभ 2013 से मिलेगा । बाकी के 251 लोग रेगुलर स्टाफ के तौर पर अब काम करेंगे।

यही नहीं तीन निगम के होने के समय हुए प्रमोशन से जो सीनियरिटी और जूनियर वाली समस्या थी उस पर भी अब जाकर विराम लग चुक है।