MCD के कर्मचारियों को पक्का करने की प्रक्रिया को लेकर हुआ ये नया खुलासा

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष  राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आप सरकार निगम में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का झूठा श्रेय लेने में व्यस्त है।  निगम की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लगभग 5000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली थी।

लेकिन निगम में आप पार्टी की सरकार आने के बाद इस पूरी प्रक्रिया पर पूर्ण विराम लग गया। आप सरकार इन 5000 में से 10% कर्मचारियों को भी पक्का नहीं कर पाई है।

 राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब से निगम में आप सरकार आई है तब से कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार केवल करुणामूलक आधार पर पक्का होने वाले कर्मचारियों को पक्का करके अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि यह सभी मामले नियमानुसार नियमित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि हमे करुणामूलक आधार पे लगे कर्मचारियों को नियमित करने में कोई आपत्ति नहीं है किंतु आप सरकार को बाकी कर्मचारियों के बारे में भी सोचना चाहिए।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जिन कर्मचारियों को पक्का करने की गारंटी देकर आप निगम की सत्ता पर काबिज हुई ,सत्ता मिलते ही आप पार्टी इस वादे को भूल गई। आप पार्टी की नियत ही धोखा देना और दूसरे के लिए हुआ कार्य का श्रेय लेना है। 

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अगर आप पार्टी में जरा सी भी शर्म बची है तो तुरंत प्रभाव से सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सरकार ऐसा नहीं करेगी क्योंकि उनकी नियत में खोट है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.