MCD मेयर मैडम के इस गलत कदम ने निगमकर्मियों और दिल्लीवालों को…

बजाते रहो न्यूज़

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली की मेयर द्वारा विदेश जाने हेतु माननीय दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली की जनता को बड़े बड़े सब्जबाग दिखा कर एवं उनको ठग कर दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर काबिज हुए वही आज जनकल्याण के मुद्दों का परित्याग कर बस अपने कल्याण के बारे में लगे हुए हैं। 

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की मेयर साहिबा को विदेश जाने की तो फिक्र है किंतु दिल्ली की जनता जोकि डेंगू मलेरिया,खराब होती सफाई व्यवस्था,निगम विद्यालयों का निम्न होता स्तर,बदहाल सड़कें,अतिक्रमण इत्यादि से त्रस्त है उसकी कोई भी फिक्र नहीं है।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आप सरकार के नकारात्मक रविये के कारण आज तक दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति एवं अन्य समितियों का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसके कारण दिल्ली में जनहित के कार्य रुके पड़े हैं। श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप सरकार बस भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है जबकि धरातल पर दिल्ली की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है।

 राजा इकबाल सिंह ने मेयर साहिबा से अनुरोध किया कि वो अपने निजी दौरों से फुरसत निकाल कर दिल्ली के लोगों की भलाई के बारे में भी सोचें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.