MCD के अधिकारियों को मेयर साहिबा का आदेश..यदि ये काम टाइम से नहीं किया तो..

बजाते रहो भारत न्यूज़

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, नागरिकों से‌ संबंधित सेवाओं को किया जाए मजबूत

मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों व विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की*

*- दिल्ली के विकास के लिए इस तरह की समीक्षा बैठक नियमित रूप से की जाएगी- डॉ शैली ओबरॉय*

*- नागरिकों से संबंधित स्वास्थ्य ,साफ़ सफ़ाई ,शिक्षा आदि सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता- डॉ शैली ओबरॉय*

*- विद्यालयों, पार्किंग, समुदायिक भवन, फ्लाईओवर आदि विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर विशेष बल दिया जाए- डॉ शैली ओबरॉय*

*नई दिल्ली, 19 अक्टूबर, 2023*

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने आज दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों व विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेयर ने निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं और कार्यों का जायज़ा लिया। विभागाध्यक्षों ने मेयर को विभाग द्वारा किए कार्यों के बारे में अवगत कराया। बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिये की सभी प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा किया।

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि विद्यालयों, पार्किंग, समुदाय भवन फ्लाईओवर आदि विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर विशेष बल दिया जाए। नये बन रहे विद्यालयों, पार्किंग, समुदाय भवन फ्लाईओवर,थीम पार्को की प्रोग्रेस रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। दिल्ली नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मज़बूत करना अत्यंत आवश्यक है। निगम की आय बढ़ाने व राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग विशेष प्रयास करें। विशेष रूप से संपत्तिकर विभाग, टोल टैक्स विभाग, आरपी सेल आदि विभाग विशेष ध्यान दें।‌

मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि नागरिकों से सीधे रूप से संबंधित स्वास्थ्य ,साफ़ सफ़ाई ,शिक्षा, सड़कों के निर्माण, पार्कों की मरम्मत आदि को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। नागरिक संबंधित सेवाओं पर अधिक ध्यान दिया जाए। बैठक का उद्देश्य निगम के विभिन्न विकास परियोजनाओं व कार्यों की जानकारी लेना,विभाग के विभिन्न समस्याओं व मुद्दों को समझना, अधिकारियों के साथ चर्चा करना और उनका सामूहिक रूप से हल निकालना है। दिल्ली के विकास के लिए इस तरह की समीक्षा बैठक नियमित रूप से की जाएगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.