MCD बड़ी खबर : सफाईकर्मियों के पक्के होने को लेकर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत पर.. …

बजाते रहो भारत न्यूज़

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष  राजा इकबाल सिंह ने निगम की आप सरकार पर झूठ बोलकर सफाई कर्मचारियों को गुमराह करने पर बड़ा हमला बोला राजा इकबाल सिंह ने।

उन्होंने कहा कि निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार जिन 5000 सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का दावा कर रही है उन सफाई कर्मचारियों को निगम में भाजपा के कार्यकाल के दौरान ही पक्का कर दिया गया था एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी एवं माननीय उच्च न्यायालय के दबाव में आकर निगम की आप सरकार ने उन कर्मचारियों को वर्ष 2013-14 के बजाय वर्ष 2004-05 से पक्का करने संबंधी प्रस्ताव सदन से पारित कराकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

 राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आप सरकार पर दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष  संजय गहलोत ने भी सफाई कर्मचारियों एवं दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।  संजय गहलोत ने भी कहा है कि जिन सफाई कर्मचारियों को पहले पक्का किया जा चुका था उन्हें दोबारा कैसे पक्का किया जा सकता है। राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आप सरकार को उनके ऊपर लगे इन आरोपों के संदर्भ में सफाई देनी चाहिए की किस मजबूरी के चलते एवं किसके दबाव में आकर वह सफाई कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं।

 राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लगभग 1 वर्ष के शासनकाल में दिल्ली नगर निगम में ना तो किसी सफाई कर्मचारी को पक्का किया गया है एवं ना ही कोई अन्य जनहितैषी कार्य किया गया है।  राजा इकबाल सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को इस प्रकार से गुमराह करके निगम की आप सरकार उनका मनोबल तोड़ने में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि अपने 1 वर्ष के शासनकाल में निगम की आप सरकार ने कर्मचारियों का शोषण ही किया है और अब इस प्रकार झूठ बोलकर वह इस मनोबल को बिल्कुल ही रसातल में ले जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.