MCD के कर्मचारियों को मिल रहा है दीपावली पर बोनस वाला तोहफा??

बजाते रहो भारत न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी रही है,आप सरकार द्वारा निगम को पंगु करने के बावजूद भी हमने 2013 में सफाई कर्मचारियों को पक्का किया-  राजा इकबाल सिंह*

*दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को बोनस एवं निगम कर्मचारी खाली हाथ,क्या निगम कर्मचारी दिल्ली के नागरिक नहीं जवाब दें केजरीवाल-  राजा इकबाल सिंह*

*अगर निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं अन्य एरियर का भुगतान नहीं हुआ तो भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन-  राजा इकबाल सिंह*

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर  राजा इकबाल सिंह ने निगम की आप सरकार द्वारा स्थायी समिति को बाईपास कर गैरकानूनी तरीके से प्रस्ताव पारित करने के संदर्भ में कड़ी चेतावनी दी। श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी गैरकानूनी तरीके से स्थायी समिति को बाईपास करके सदन से प्रस्ताव पारित करा रही है जोकि सरासर गलत है एवं भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ कोर्ट का रुख करेगी।

 राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बार-बार यह झूठ फैला रही है कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के विरोध में है लेकिन उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम आम आदमी पार्टी द्वारा स्थाई समिति का निर्माण न करके गैर कानूनी तरीके से सदन के माध्यम से प्रस्ताव पारित कराने के विरोध में है और जहां तक सफाई कर्मचारियों का मुद्दा है तो हमने वर्ष 2013-14 में सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आम आदमी पार्टी द्वारा गैरकानूनी तरीके से स्थाई समिति को बाईपास करके सदन से प्रस्ताव पारित करने की है और इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी कोर्ट जाएगी और आम आदमी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष  राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी 1 तारीख को तनख्वाह देने का वादा कर निगम की सत्ता में आई थी लेकिन आज 6 तारीख बीत जाने के बाद भी ग्रुप सी, बी एवं ए की सैलरी का कोई भी नामोनिशान नहीं है। श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि एक तरफ तो दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने की घोषणा कर रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ निगम के कर्मचारी टकटकी लगाए अपनी सैलरी का इंतजार कर रहे हैं।

 राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं,अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या निगम कर्मचारी दिल्ली के नागरिक नहीं है। आम आदमी पार्टी क्यों दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों के साथ दोहरा रवैया अपना रही है। ना तो कर्मचारियों को सैलरी मिल पा रही है और ना ही बोनस और एरियर का भुगतान करने की दिशा में कोई कार्यवाही आम आदमी पार्टी द्वारा की गई है। श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर सैलरी एवं अन्य एरियर नहीं मिले तो हम इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।श्री राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी दिल्ली नगर निगम की सत्ता में थी तो अरविंद केजरीवाल ने निगम को दिए जाने वाले फंड में कटौती करके निगम को पंगु बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी किंतु अब तो निगम में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो फिर किस लिए अब तक कर्मचारियों को वेतन एवं अपने एरियर्स के लिए परेशान होना पड़ेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.