MCD में काम कर रहे इन कर्मचारियों के लिए बजाते रहो भारत लाया है गुड न्यूज..जल्द ही सभी कर्मचारियों को..

बजाते रहो भारत न्यूज़

दिल्ली नगर निगम मैं अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली सरकार की ओर से अप्रैल 2023 में न्यूनतम मजदूर दर में गई बढ़ोतरी को दिल्ली नगर निगम में भी लागू किया जाएगा।

इसके लिए महीने के आखिरी में होने वाली नगर निगम की सदन की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार कुशल कर्मियों को 16792 रुपए की बजाय 17234 रुपए का वेतन मिलेगा।

इसी तरह अर्ध कुशल कर्मियों के वेतन में 494 प्रतिदिन की बजाय 731 रुपए प्रतिदिन वेतन मिला करेगा। जबकि कुशल कर्मियों को 546 रुपए प्रतिदिन के बजाय 804 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मिला करेगा।

इसके अलावा नॉन मेट्रिक के लिए 494 प्रतिदिन के बजाय 731 रुपए मिला करेगा तो वहीं स्नातक से कम 546 रुपए प्रतिदिन के बजाय 804 रुपए प्रतिदिन मिला करेगा। वही स्नातक को 598 रुपए प्रतिदिन के बजाय अब 875 का वेतन दिया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.