ईद के मौके पर कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली। कांग्रेस नेत्री नाज़िया दानिश ने ईद के पावन अवसर पर देशवासियों, खासकर मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का संदेश देता है।

नाज़िया दानिश ने अपने संदेश में कहा कि समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करें।

उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और इंसानियत की सेवा का भी संदेश देता है। इस मौके पर उन्होंने सभी की खुशहाली, अमन और तरक्की की दुआ की।