नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने भाजपा शासित निगम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
अंकुश नारंग ने कहा कि निगम में विकास कार्यों की जगह भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता की भारी कमी है, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है।
उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा सही तरीके से खर्च नहीं हो रहा और कई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। विपक्ष के नेता ने मांग की कि एमसीडी के सभी विभागों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
अंकुश नारंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और निगम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी।
