प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दूराव अस्पताल में मरीज़ों को मास्क जूस और बिस्कुट वितरित किए गए

ज़म ज़म फाउन्डेशन की तरफ से प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिन्दूराव अस्पताल में मरीज़ों और उनके तिमारदारों को मास्क जूस और बिस्कुट आदि वितरित किए गए।

इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर  राजा इकबाल सिंह पूर्व महापौर  जय प्रकाश पूर्व सांसद व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामन्त्री  साबिर अली ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक  योगेन्द्र सिंह मान प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का संचालन ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने किया तथा कार्यक्रम में आयें सभी अतिथियों का स्वागत फाउन्डेशन की महासचिव रेखा शर्मा ने किया।

इस मौके पर चीफ क़ाज़ी मुफ्ती मौहम्मद ताहिर हुसैन भाजपा चांदनी चौक ज़िला के मीडिया प्रभारी खालिद कुरैशी महिला मोर्चा अध्यक्षा मोनिका छाबड़ा हिन्दूराव अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक  डॉ. अनु कपूर अति चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्याम दत्त सीएमओ अस्पताल प्रशासन डॉ. जी.एल. अरोड़ा हिन्दूराव अस्पताल एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह ज़म ज़म फाउन्डेशन की उपाध्यक्षा  मीनू दीवान सचिव श्रीमती इन्दू शर्मा व रहीस त्यागी कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम सदस्य मौहम्मद कामिल सहित  सोनिया श्रीवास्तव  सुनीता वशिष्ट सुचित्रा यादव पप्पू खान व मोसिन अली उपस्थित हुए।

महापौर  राजा इक़बाल सिंह और पूर्व महापौर  जय प्रकाश ने ज़म ज़म फाउन्डेशन के द्वारा मानव सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में कोरोना काल मे ज़म ज़म फाउन्डेशन ने बहुत अच्छे कार्य किए जो सराहनीय है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.