जय भगवान यादव ने बेगमपुर मंडल में एसआईआर बैठक को किया संबोधित, घर-घर सत्यापन अभियान तेज करने का आह्वान

नई दिल्ली, 13 जुलाई। बेगमपुर वार्ड संख्या-27 के बेगमपुर मंडल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक तथा बीएलए-2 ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मास्टर जयभान यादव ने एसआईआर अभियान के महत्व, संगठन की भूमिका तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचकर घर-घर सत्यापन सुनिश्चित करने पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में नरेंद्र सोलंकी, मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, उत्तर-पश्चिम जिला की ओर से राजेंद्र नागपाल तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरजीत पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं स्थायी समिति के सदस्य जय भगवान यादव ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचकर मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया को सफल बनाने और संगठन की जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।