नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के नवगठित दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) के सदस्य नियुक्त किए जाने पर राहुल गौतम ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके समग्र कल्याण और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
राहुल गौतम ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए वह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के प्रति आभारी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आयोग की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा इस विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
