नेता सदन जय भगवान यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिवस पर बेगमपुर वार्ड में लगाया विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन एवं स्थायी समिति के सदस्य जय भगवान यादव के नेतृत्व में बेगमपुर वार्ड-27 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जय भगवान यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में दिल्ली निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा राजधानी प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाने के उद्देश्य से आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जबकि विशाल भंडारे में भी श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

नेता सदन जय भगवान यादव ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी चिकित्सकों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च संकल्प है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।